फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three corona positive including son and daughter of infected woman

संक्रमित महिला की बेटी-बेटा समेत तीन पॉजिटिव

Tue, 05 May 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three corona positive including son and daughter of infected woman
उरई (जालौन)। लॉकडाउन-3 के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादात बढ़ने लगी है। मंगलवार की देर रात झांसी से आई जांच रिपोर्ट में पूर्व में संक्रमित महिला के बेटे और बेटी जहां कोरोना संक्रमित मिले, वहीं संक्रमित ओटी मैनेजर के नर्सिंगहोम में आपरेशन कराने वाली महिला का पति कोरोना पॉजिटिव निकला। महिला के आपरेशन के दौरान पति उसके साथ नर्सिंगहोम में था। उधर, एक दिन में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। मंगलवार को मिले तीन कोरोना पॉजिटिव केसों के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक जनपद में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर और उनकी पत्नी के अलावा जिला अस्पताल के सामने स्थित नर्सिंगहोम का ओटी मैनेजर, गांधी नगर निवासी डायलिसिस का मरीज और शनिवार को ही संक्रमित पाई गई कृष्णा नगर की महिला ही कोरोना पॉजिटिव की सूची में शामिल थे, लेकिन मंगलवार की देर रात झांसी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्णानगर की संक्रमित महिला का बेटा और बेटी कोरोना पॉजिटिव निकले। गौरतलब हो कि महिला के संक्रमित होने के बाद उनके पति और बेटे-बेटी को क्वारंटीन किया गया था। संक्रमित महिला की बेटी हाल ही में नोएडा से आई है। वह नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन

फिलहाल परिवार में फैले संक्रमण के तार नोएडा से ही जोड़े जा रहे हैं। उधर, शहर के ही वल्लभ नगर निवासी महिला ने हाल ही में संक्रमित ओटी मैनेजर के नर्सिंगहोम में आपरेशन कराया था, जिस पर महिला और उसके परिवार के लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से महिला का पति कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या आठ पर पहुंच गई है। हालांकि, इस बारे में सीएमओ अल्पना बरतारिया का कहना है कि अभी कुछ और टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी हैं, इसलिए कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed