फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai Accident, Three bike riders hit by truck, one dead and two seriously injured, driver absconding

Orai Accident: ट्रक की चपेट में आए तीन बाइक सवार, एक की मौत और दो गंभीर घायल, चालक फरार...तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
सार

Orai News: बसवारी मुस्करा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Orai Accident, Three bike riders hit by truck, one dead and two seriously injured, driver absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उरई में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना के दौरान चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया था। महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुडारी गांव निवासी मोहित कुमार (25) सोमवार को अपने मित्र धर्मेंद्र (18) व यतेंद्र (21) के साथ अपनी बहन के यहां बिवांर गांव जा रहे थे। उनकी बाइक बसवारी मुस्करा के पास पहुंची थी।
विज्ञापन

तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में तीनों युवक सड़क पर गिर गए। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। आसपास लोगों को देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। मेडिकल कॉलेज में मोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी वंदना सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed