फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of workers trapped in border dispute, ruckus

सीमा विवाद में फंसे हजारों मजदूर, हंगामा

Sat, 02 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thousands of workers trapped in border dispute, ruckus
कालपी हाईवे पर जाम लगाए मजदूरों से बातचीत करते एडीएम एएसपी - फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। कस्बे में शुक्रवार रात विभिन्न वाहनों में गैर प्रांतों से आ रहे लगभग डेढ़ हजार श्रमिकों को जालौन कानपुर देहात बार्डर सीमा यमुना पुल पर रोक लिया गया। इससे नाराज श्रमिकों ने हंगामा कर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पाकर दोनों जिलों के आला अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं कानपुर देहात प्रशासन ने किसी भी सूरत में बार्डर पार कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद जालौन के अफसरों ने बड़ी मशक्कत से श्रमिकों को समझाया और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बने सेंटरों में भेजा। श्रमिकों के हंगामे की वजह से दो घंटे हाईवे जाम रहा, जिससे खाद्य सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मालूम हो कि यमुना नदी के पुल पर कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना पुलिस व जालौन की कालपी कोतवाली पुलिस की बॉर्डर सीमा सील है और दोनों जिले के पुलिस कर्मी बैरियर लगाकर हाईवे से गुजरने वाले लोगों की निगरानी कर रहे है। रात करीब 11 बजे के आसपास दर्जनों वाहनों में मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न प्रदेशों से आने वाले श्रमिक बॉर्डर पर पहुंचे। लेकिन कानपुर देहात पुलिस ने बार्डर पर सभी को रोक लिया। रोके जाने पर श्रमिक हंगामा करने लगे और हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसपी जालौन सतीश कुमार, एएसपी अवधेश सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह जिले के विभिन्न थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर से कानपुर देहात प्रशासन के वरिष्ठ अफसर भी आ गए। दोनों जिलों के अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता चली पर कानपुर देहात प्रशासन ने किसी भी श्रमिक को बार्डर पार कराने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद एसपी सतीश कुमार व एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने श्रमिकों को समझाया बुझाकर शांत कराया, तब जाकर श्रमिक हाईवे से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बार्डर में रोके गए श्रमिकों को कदौरा, उरई, कोंच, माधौगढ़, जालौन आदि स्थानों में संचालित क्वारंटीन सेंटरों में संबंधित थाना पुलिस की जिम्मेदारी में भेजा गया। तब जाकर हाईवे पर हालात सामान्य हुए। वहीं कानपुर देहात प्रशासन ने अपनी सीमा पर सख्ती और बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, जैसे दिशा निर्देश होंगे वैसे ही श्रमिकों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

सीमा सील, फिर भी पहुंच रहे मजदूर
श्रमिकों के हंगामे के दौरान इस बात की खासी चर्चा रही कि जब जिले के सभी बार्डर सील हैं। तब हजारों की संख्या में मजदूर कालपी तक कैसे आ जाते हैं। उधर जालौन और कानपुर देहात पुलिस के बीच सामंजस्य का अभाव भी साफ दिखाई पड़ा, जिससे जिले के क्वारंटीन सेंटरों में भी श्रमिकों को बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed