फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thoughts and ideals of Dr. Ambedkar remembered on Constitution Day

Jalaun News: संविधान दिवस पर डॉ. आंबेडकर के विचार और आदर्शों का स्मरण किया

Mon, 27 Nov 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Thoughts and ideals of Dr. Ambedkar remembered on Constitution Day
उरई। पूरे जिले में संविधान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय में जिला जज लल्लू सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुये उनके विचारों व आदर्शों का स्मरण किया।
जिला जज ने बताया कि संविधान दिवस पर हमें जीवन भर अपने मौलिक कर्तव्यों और देश के कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए। देश का अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने से न सिर्फ संविधान का मकसद पूरा होगा। बल्कि संविधान निर्माताओं के सपनों के राष्ट्र का निर्माण होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे महेंद्र कुमार रावत ने भारतीय संविधान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान कुटुंब न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम, एडीजे प्रथम अंचल लवानिया, विशेष न्यायाधीश प्रमोद गुप्ता, गिरीश श्रीवास्तव, रामबाबू निषाद, राजीव सरन, सीजेएम रेनू यादव, गजेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, अनुकृति संत व प्रियंका सरन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त संजय कुमार, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी की मौजूदगी में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। संविधान दिवस पर युवा दस्तक की टीम ने जिले के मलकपुरा गांव की डॉ.आंबेडकर प्रतिमा पर संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया। बच्चों व युवाओं ने संविधान जागरूकता रैली की व एक संविधान सभा हुई। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। इसके बाद अलग-अलग पैनल में चर्चा की गई। इसमें कुलदीप बौद्ध समेत कई लोग मौजूद रहे।

रामपुरा। आंबेडकर युवा सभा ने संविधान दिवस मनाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। युवाओं ने बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान अरविंद जाटव, सुधीर चौधरी, रामेंद्र सिंह, धर्मेंद्र भाटिया, मोहर सिंह, विकास, आलोक महोलिया, राजवीर सिंह व इंद्रजीत आदि रहे।

जालौन। संविधान दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। जिसमें संविधान के शत प्रतिशत अनुपालन की शपथ ली गई। इस दौरान तहसीलदार एसके मिश्रा, नायब तहसीलदार मुकेश, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि रहे।

कोंच। 74वें संविधान दिवस पर न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने भारतीय संविधान के अभी तक हुए संशोधनों के संस्करण का विमोचन भी किया।

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मोहित निर्वाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीसिंह निरंजन, एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार अभिनव तिवारी, सीओ रामसिंह और तहसील कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। उधर, ग्राम पड़री में भी संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें बसपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, जितेंद्र राय, सुनील खटीक, विशाल यादव व संजू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed