फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Those who looted cash and jewellery from an old woman after making her die are still absconding from the police

Jalaun News: वृद्धा को मरणासन्न कर जेवर-नकदी लूटने वाले पुलिस की पकड़ से दूर

Tue, 05 Aug 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Those who looted cash and jewellery from an old woman after making her die are still absconding from the police
उरई। वृद्धा को मरणासन्न कर जेवर व नकदी लूटने वाले बदमाशों का पुलिस की तीन टीमें 15 दिन बीतने के बाद भी पता नहीं कर पाई हैं। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें डर सता रहा है कि कहीं बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम न दे दें।
विज्ञापन


रेढ़र थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव निवासी अनूप राजावत की मां अभिलाषा (60) अकेली गांव में रहती हैं। अनूप अपनी पत्नी के साथ उरई के राजेंद्र नगर में रहते हैं। 19 जुलाई की रात वह घर में अकेली थीं। करीब रात ढाई बजे चार बदमाश उनके घर में घुस आए। आहट पाकर उनकी नींद खुली और उन्होंने बदमाशों को ललकारा। इस पर एक बदमाश ने उन्हें पीछे से पकड़ कर मुंह बंद कर दिया था। दूसरे ने किसी वजनी चीज के उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश उन्हें तब तक पीटते रहे, जब तक वह अचेत नहीं हो गईं। मरा समझकर वृद्धा के गले में पड़ी चेन व करीब एक लाख की नकदी लेकर बदमाश मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

सुबह जब उनका नौकर फूल लेकर घर पहुंचा तो वृद्धा को रक्तरंजित हालत में पड़ा देख उसने पुत्र अनूप को जानकारी दी थी। सूचना पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और वृद्धा से पूछताछ की थी। लूट की सूचना मिलते ही डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे थे और जल्द ही वारदात का खुलासा करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन



वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को किया जाएगा।

- प्रदीप कुमार वर्मा, एएसपी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed