फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Third FIR lodged against Ram Bihari, Police records statement after getting Kishore's medical

राम बिहारी के खिलाफ तीसरी एफआईआर दर्ज, किशोर का मेडिकल कराकर पुलिस ने दर्ज किए बयान

Sat, 16 Jan 2021 12:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Jan 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Third FIR lodged against Ram Bihari, Police records statement after getting Kishore's medical
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उरई के कोंच में पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता रामबिहारी के खिलाफ शुक्रवार को एक और नाबालिग ने यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित किशोर का मेडिकल कराकर उसके बयान भी दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर इमरान खान ने बताया कि आरोपी रामबिहारी के खिलाफ अब तक कुल तीन मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


दो और किशोर पुलिस के संपर्क में हैं, जिनकी शिकायत मिलते ही उनकी एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। बता दें कि बीते मंगलवार को कोंच नगर के भगत सिंह मोहल्ले के निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष रहे रामबिहारी (63) के खिलाफ दो किशोरों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


 

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क भी बरामद की थी। इसमें सैकड़ों अश्लील वीडियो अपलोड पाए गए थे। मामले का खुलासा होते ही भाजपा ने भी रामबिहारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

शुक्रवार को इसी कड़ी में कोंच के ही एक और नाबालिग ने रामबिहारी के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि आरोपी उसे भी काम के बहाने घर बुलाता था और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न करता था। इतना ही रामबिहारी उसे भी ब्लैकमेल करता था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पहले दर्ज दो मामलों की धाराओं की तरह इस तीसरे मामले को भी 377, पॉक्सो और आईटी की धाराओं में दर्ज किया गया है। पहले के दोनों नाबालिगों ने ही जिन तीन अन्य साथियों के नाम बताए थे, तीसरा पीड़ित उन्हीं में से एक है। अभी और दो पीड़ित किशोरों की ओर से मामला दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed