{"_id":"5dc1c76e8ebc3e5b4a30b6f2","slug":"things-like-economic-chaos-in-the-country-tripathi-orai-news-knp524008487","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में आर्थिक अराजकता जैसे हालात-त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में आर्थिक अराजकता जैसे हालात-त्रिपाठी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुधांशु त्रिपाठी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। भाजपा सरकार में देश में आर्थिक अराजकता जैसे हालात पैदा हो गए है। बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। किसानों की समस्याएं भी हल नहीं हो रही हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। यह बात जालौन रोड स्थित होटल में वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने कही।
उन्होंने आंकड़ों का हवाला देकर बताया कि बेरोजगारी की स्थिति यह है कि पीएचडी डिग्रीधारी युवा भी बेरोजगार घूम रहे हैं। नौकरियां समाप्त होने से युवा परेशान है। जीडीपी भी लगातार गिर रही है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। बैंकों का एनपीए लगातार बढ़ रहा है। पीएमसी बैंक घोटाले के बाद लोगों को बैंक में जमा धन के बारे में चिंता होने लगी है।
जबकि मोदी सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। इसके खिलाफ कल से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जा रहा है। इसमें आर्थिक मुद्दे और सरकारी नीतियों के खिलाफ जिला, शहर व वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाएं होगी। जबकि 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, संतराम नीलांचल, राजीव नारायण मिश्रा, डा.रेहान, मैराज सिद्दीकी, दीपांशु समाधिया, फैजानुल हक, अमित पांडेय, रिषभ बिदुआ, धीरेंद्र शुक्ला, शिवम आदि रहे।