{"_id":"6581ddad5cd198cad00ac3cb","slug":"thieves-stole-cash-worth-lakhs-along-with-jewelery-from-closed-house-and-shop-orai-news-c-224-1-ori1001-8473-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बंद घर व दुकान से चोरों ने जेवरात सहित लाखों की नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बंद घर व दुकान से चोरों ने जेवरात सहित लाखों की नकदी उड़ाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। दरवाजे की कुंडी काटकर घुसे चोरों ने बंद घर के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर व दुकान की गुल्लक में रखी नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी जब परिवार सहित घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का टूटा ताला व कमरे में बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड बाईपास स्थित नया पटेल नगर निवासी शिवम सिपौलिया 17 दिसंबर को परिवार सहित माधौगढ़ गए थे। 19 दिसंबर मंगलवार को जब वह वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे व दुकान का टूटा ताला व कमरे में रखी अलमारी से बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को शिवम ने बताया कि चोर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात व दुकान की गुल्लक में रखे साढ़े चार लाख नकद चोरी कर ले गए। सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।