फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves stole cash and jewellery worth lakhs from the house and also took the box with them

Jalaun News: घर से लाखों के जेवर-नकदी ले गए चोर, बक्सा भी ले गए साथ

Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery worth lakhs from the house and also took the box with them
फोटो - 12 टूटा पड़ा कमरे का ताला। स्रोत-गृहस्वामीघर से लाखों के जेवर नकदी ले गए चोर, बक्सा भी ले गए साथ
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव का मामला, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा में बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। चोर बक्सा भी अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने गुरुवार सुबह गायब सामान देखा तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई।
शहजादपुरा निवासी हरप्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह आंध्र प्रदेश में रहकर पानी पूरी (गोलगप्पे) का काम करता है। करीब 20 दिन पहले ही वह गांव आया था। बुधवार की रात करीब दस बजे घर के सदस्य खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए। रात में शौचालय की छत के सहारे चोर उनके घर में घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से को साथ ले गए। इस दौरान चोरों की आहट भी नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बक्से में सोने की आठ अंगूठियां, एक जोड़ी पायल, सोने की झुमकी और नथ, चांदी की झालर पेटी समेत 70 हजार रुपये की नकदी रखी थी। सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला था और ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि बक्सा गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ शैलेंद्र बाजेपई, कोतवाल अजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed