फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves stole cash and jewellery from a closed house, report filed

Jalaun News: बंद घर से चोरों ने नकदी-जेवर उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 14 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from a closed house, report filed
जालौन। बंद घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर के साथ 15 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी गिरिजा वर्मा पत्नी स्व. सुरेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं। बेटा दिल्ली में रहकर काम करता है। 16 जुलाई को वह अपने बेटे और बहू से मिलने के लिए घर में ताला डालकर दिल्ली गई थीं। कुछ दिनों तक उन्हें वहीं रुकना पड़ा। 11 सितंबर को वह दिल्ली से लौटीं तो ताला खोलकर अंदर पहुंची तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा था।

बताया कि देखने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखीं तीन सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए है। मोहल्ले के लोगों से पता लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed