{"_id":"66539c9407f324d3000dc614","slug":"thieves-entered-the-house-by-breaking-the-skylight-and-stole-cash-and-jewelery-orai-news-c-224-1-ka11004-115139-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवर उड़ाए
Mon, 27 May 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 27 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। दीवार में लगे रोशनदान को तोड़कर चोर कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी चुरा ले गए। सुबह कमरे का बिखरा सामान देख महिला ने शोर मचाने पर दौड़े परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौनी निवासी राजेंद्र भदौरिया के पशुबाड़े में लगे रोशनदान को तोड़कर चोर सूर्यप्रताप सिंह के घर में घुस गए। कमरे के अंदर बक्सा में रखे विधवा रेनू देवी की जंजीर, मंगलसूत्र, बृजबाला, टॉक्स, पायल, बाली समेत सात हजार रुपये नकदी भी ले गए। दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सो रही रेनू सुबह अपने कमरे के अंदर गईं तो कमरे में बिखरा सामान देख शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ शैलेंद्र वाजपेई, एसओ नागेंद्र पाठक ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने पड़ोसी राजेंद्र भदौरिया के पशुबाड़ा में फैली पानी की बोतल व पॉलिथीन को कब्जे में ले लिया हैं। वहीं, घर से 100 मीटर दूर बगीचे में पॉलिथीन, छोटी गोलक सहित सामान पड़ा मिला। मौके पर पहुंची फारेंसिंक टीम ने नमूना लिए। सीओ का कहना हैं कि फोरेंसिंक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चोरी का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
पांच माह पहले पति की मौत, अब चोरी, कैसे होगा गुजारा
माधौगढ़। मिहौनी निवासी रेनू देवी का कहना हैं कि पांच माह पहले पति मंजू सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। बच्चों का पेट पाल रहे थे। गर्मी अधिक होने से सास कलावती, देवरानी दीपा, देवर सूर्य प्रताप सिंह,पुत्री शिवानी व रौनक के दूसरे कमरे में सो रहे थे।कूलर की आवाज में कुछ समझ नही आया। थोड़ा बहुत सामान था वह भी चोर चुरा ले गए। अब गुजारा कैसे चलेगा यह कहकर रोने लगती हैं।