फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves cut through the window grille and entered two houses.

Jalaun News: जंगला काटकर दो घरों में घुसे चोर

Tue, 27 Oct 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut through the window grille and entered two houses.
फोटो - 01 चोरों द्वारा काटा गया जंगला। संवाद
रामपुरा। थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया। एक घर में सीढ़ी लगे जंगले को कटर से काटकर घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। दूसरे घर में भी बक्सा तोड़कर सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी विजय बहादुर प्रजापति रात में खेत पर थ्रेसिंग कराने गए थे। घर में उनकी पत्नी पुष्पा देवी अकेली थीं। महिला के मुताबिक सुबह करीब चार बजे पुत्रों के कमरों की ओर से आहट सुनाई दी। आशंका होने पर उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि चोरों ने उनके कमरे के दरवाजे को बाहर से साफी से बांध दिया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सकीं। इसके बाद चोर पुत्रों और पुत्रवधुओं के कमरों में रखी अलमारी तोड़कर नकदी और सामान ले गए। विजय बहादुर के अनुसार अलमारी में रखे 15 हजार रुपये चोरी हुए हैं। अन्य सामान का पता उनके बेटों के आने पर चलेगा।
विज्ञापन

इसी गांव में अरविंद शाक्यवार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। अरविंद परिवार के साथ गुरुग्राममें रहकर मजदूरी करते हैं। उनके भाई विमल घर की देखरेख करते हैं। यहां एक बक्सा टूटा मिला। उसमें सोने की पुरुषों की एक बाली, महिलाओं की एक बाली और नाक का फूल रखे होने की जानकारी मिली है, हालांकि इनकी चोरी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मौखिक सूचना के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed