फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves cut the tube well cable and took it away, electricity supply was disrupted

Jalaun News: नलकूप का केबल काट ले गए चोर, बाधित रही बिजली सप्लाई

Sat, 09 Aug 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut the tube well cable and took it away, electricity supply was disrupted
उरई। स्टेशन के पास लगे नलकूप का केबल चोरों काट ले गए। इस वजह से दो दिन तक स्टेशन पर कार्यालयों पानी की सप्लाई बंद रही। शुक्रवार को चोरी की सूचना सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स विवेक दुबे ने आरपीएफ को दी।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले स्टेशन के पास लगे नलकूप का केबल चोर काट ले गए थे। इस वजह से स्टेशन पर पानी की सप्लाई बंद हो गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि छह अगस्त की दोपहर के बाद ऑपरेटर जब पंप चलाने के लिए गया तो दरवाजा टूटा था। अंदर जाकर देखा तो केबल कटा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पंप ऑपरेटर ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को दी। केबल जोड़ने के लिए रेलवे के इलेक्टि्रकल विभाग से भी कहा गया लेकिन उन्होंने केबल नहीं जोड़ा। इस चक्कर में दो दिन तक नलकूप बंद होने से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रही। इसकी सूचना झांसी में स्थित नलकूप विभाग को दी गई। शुक्रवार को झांसी से आए सीनियर सेक्शन इंजीनियर नलकूप शैलेंद्र सिंह ने कर्मचारियों के साथ केबल जोड़ दिया। इसके बाद पानी की सप्लाई बहाल हुई। उन्होंने बताया कि पहले भी पंप की चोरी हो चुकी है। पानी की सप्लाई बाधित होने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव का कहना है कि जानकारी लगी है। वहां एक कर्मचारी की ड्यूटी रहती है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed