{"_id":"6313a0d82b9f5056e1430092","slug":"thieves-crossed-lakhs-of-jewelery-cash-from-the-station-master-s-house-orai-news-knp716247131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर के घर से चोरों ने लाखों के जेवर नगदी किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टर के घर से चोरों ने लाखों के जेवर नगदी किए पार
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के बघौरा में स्टेशन मास्टर के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवर उड़ा दिए। सुबह स्टेशन से घर मास्टर घर आए तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी राजेंद्र कुमार सरसौखी रेलवे स्टेशन मास्टर हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर थे।
जबकि पत्नी मायके गई थी। घर पर ताला पड़ा था। तभी देर रात चोरों ने उनके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए।
इसके बाद अन्य कमरों में पड़े तालों को तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बक्सों से एक लाख रुपये की नगदी, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, कान के टॉप्स, एक जोड़ी बिछिया, मंगलसूत्र सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।