फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves broke the lock and stole cash and jewellery worth Rs. 2.5 lakh

Jalaun News: चोरों ने ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवर-नकदी उड़ाई

Sun, 27 Oct 2024 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 27 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock and stole cash and jewellery worth Rs. 2.5 lakh
जालौन। कोतवाली के ग्राम औरेखी में चोरों ने ताला तोड़कर ढाई लाख के सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुरा ली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मुआयना कर नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा दिबियापुर में पंचायती राज विभाग में नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर थे और घर में ताला पड़ा था। चोर किसी समय मौका पाकर घर का ताला तोड़कर दर घुस गए और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की तीन अंगूठियां, झुमकी, जंजीर व कान के बाले समेत लगभग 200 ग्राम चांदी की तोड़िया व एक सेट बिछिया चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कमरे में टंगे पेंट में रखे पांच हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए। जबकि वहीं खूंटी पर टंगे मंगलसूत्र पर चोरों की नजर नहीं पड़ी। जिसके चलते मंगलसूत्र चोरी होने से बच गया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर वह घर पहुंचे। उन्होंने यूपी 112 पुलिस और छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दी। पीड़ित गृहस्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed