फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves broke into the house and stole jewellery and cash worth lakhs

Jalaun News: घर में घुसकर लाखों के जेवर व नकदी ले गए चोर

Sat, 28 Jun 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewellery and cash worth lakhs
कुठौंद। मिहौना गांव में गुरुवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुरा लिए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने जब छत पर टूटा बक्से का ताला व बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के मिहौना गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का परिवार गुरुवार की रात घर में सो रहा था। इसी दौरान मकान की छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखा बक्सा उठा लिया और उसे छत पर ले गए। उन्होंने ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के दो हार, एक मंगलसूत्र, तीन चेन, चार चूड़ी, पांच अंगूठी दो जोड़ी बाला, नाक का फूल, चांदी की पायल, कमर पेटी व 15 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह जब उसकी पत्नी रामकुंवर सोकर जागी तो कमरे में फैला समान व छत पर टूटा पड़ा बक्सा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से करीब पांच लाख से अधिक के जेवर-नकदी ले गए हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed