फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thief arrested with stolen trolley

चोरी की ट्राली सहित चोर गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thief arrested with stolen trolley
डकोर कोतवाली में चोर से पूछताछ करते कोतवाल - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। दो माह पूर्व चोरी हुई ट्रैक्टर की ट्राली को पुलिस ने बरामद कर चोर को भी दबोच लिए। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से अन्य वाहनों की चाबियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

डकोर कोतवाल बीएल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खरका निवासी कृष्ण गोपाल पुत्र रघुनाथ सिंह के घर के बाहर से 31 दिसंबर को ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी हो गई। वहीं इस मामले में कृष्ण गोपाल ने गांव के ही रोहित राजपूत पुत्र कल्लू राजपूत खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। इसके खुलासे के लिए लगी टीम ने गुरुवार को नामजद बदमाश रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर की ट्राली बरामद कर ली गई। पकड़े गए बदमाश के पास से अन्य वाहनों की दर्जनों चाबियां भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्राली जंगल में छुपा दी थी। वहीं पुलिस का कहना है पकड़े गए आरोपी का पूरा गैंग है। जो ट्रालियां चुराकर बेचता है। कोतवाल का कहना है कि बाकी अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed