{"_id":"5e9c952a8ebc3e72b117a288","slug":"thief-arrested-with-stolen-goods-orai-news-knp5560627199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल के साथ चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोच पुलिस की गिरफ्त में खड़ा चोर बरामद सामान
- फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे में बीते तीन दिन पूर्व बसीर के सूने घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गया माल बरामद कर लिया।
कोतवाल ने पकड़े गए चोर का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 16 अप्रैल को कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में बंद घर में चोरी हो गई थी। खेड़ा चौकी इंचार्ज हरीकृष्ण ने पंचानन चौराहे से समीर उर्फ अन्ना पुत्र अनीस निवासी आजाद नगर को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी गई एलईडी, गैस चूल्हा, मिक्सी, प्रेस, स्टील व प्लास्टिक के भारी मात्रा में बर्तन बरामद कर लिए।
पकड़े गए चोर ने पुलिस को बताया कि चोरी का यह सामान बेचने के लिए जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में रहने वाले रज्जाक पुत्र बशीर जो रोजी कमाने के सिलसिले में पुणे में रहते हैं और उनके घर में ताला पड़ा था, उनके घर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने छत में लगे जाल को खोल कर घर के अंदर दाखिल होकर चोर घर में रखा तमाम माल ले गए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई हरीकृष्णसिंह, सिपाही रवि भदौरिया, अजीत कुमार, धर्मराज आदि रहे।