{"_id":"5dadf9928ebc3e01376aacdf","slug":"thief-arrested-with-stolen-goods-orai-news-knp5212277199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल समेत चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल समेत चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में खड़ा पकड़ा गया चोर।
- फोटो : ORAI
उरई। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर के पास पुलिस को चोरी का एक स्मार्ट मोबाइल, एक पीतल का कलश व तीन सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी रेखा साहू पत्नी कमलेश के घर पर रविवार सुबह साढ़े दस बजे चोरों ने चोरी कर ली थी। महिला ने इसकी तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी।
एसआई साबिर अली ने सोमवार को शहर के मौनी मंदिर के पीछे किराए पर रह रहे दिलीप राजपूत पुत्र परमलाल निवासी पठानपुरा थाना राठ जिला हमीरपुर को शहर के राठ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से महिला के घर से चोरी किया हुआ पीतल का एक कलश, मोबाइल फोन व तीन सौ रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया।