फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   They broke into the house, tied up the family of a soldier and looted Rs 20 lakh.

Jalaun News: दीवार तोड़कर घर में घुसे, फौजी के परिजनों को बंधकर बनाकर 20 लाख लूटे

Fri, 20 Feb 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
They broke into the house, tied up the family of a soldier and looted Rs 20 lakh.
फोटो - 19 बदमाशों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद
उरई। शहर के सुशील नगर मोहल्ले में बुधवार की देर रात सेना के जवान के घर में सात बदमाश दीवार तोड़कर घुस आए। जवान की पत्नी और बेटे-बेटी को पीटा और कमरे में बंद कर दिया। 20 लाख के जेवर और 20 हजार रुपये लूटकर भाग गए। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी सुरजीत सिंह सैनिक हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में है। घर पर उनकी पत्नी पिंकी, पुत्र साहिल और पुत्री ज्योति रहते हैं। बुधवार की देर रात सभी परिजन सो रहे थे। घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर घुसे करीब सात बदमाशों ने दरवाजा बंद देख दीवार तोड़ दी।
विज्ञापन

भीतर प्रवेश कर कुंडी तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। आहट होने पर पिंकी और उनके दोनों बच्चे जाग गए। शोर सुनकर सभी बदमाशों से उलझे तो तीनों को पीटकर कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाश घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण उसकी डीवीआर भी अपने साथ ले गए। बदमाश पीछे के दरवाजे से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ राजीव कुमार कोतवाली व एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पिंकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे शादी में शामिल होने जाना था।




किचन में रखा खाना खाकर दूध पी गए बदमाश
छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे से लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोरी कर लिए। इसके बाद वह किचन में पहुंचे और वहां रखा खाना खाकर दूध भी पी गए। जब घटना के बाद पहुंची पुलिस व परिजनों ने देखा तो खाना व दूध वहां नहीं था।



बोले, अगर शोर मचाया, तो अंजाम बुरा होगा

बदमाशों से जैसे ही पिंकी व उसके बच्चे उलझे तो उन्होंने पीट दिया। कहा कि अगर अपनी गनीमत चाहते हो तो चुप रहो नहीं तो अंजाम बुरा हो जाएगा। इस वजह से तीनों चाहकर भी कुछ नहीं कर सके।
पिंकी से बोले बदमाश, तुम लोग पैसे वाले, इसलिए चोरी करने आए

उरई। बदमाश जब कमरे में घुसे तो परिजनों ने इसका विरोध किया। इस पर बदमाशों ने पीटकर सभी को अंदर कमरे में बंद कर दिया। पिंकी ने बताया कि बदमाश उनसे कहते रहे कि तुम लोग पैसे वाले हो, इसलिए चोरी करने आए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह चिल्लाती रहीं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। कुछ देर बाद किसी तरह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। (संवाद)











घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

प्रदीप कुमार वर्मा, एएसपी।

फोटो - 19 बदमाशों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद

फोटो - 19 बदमाशों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद

फोटो - 19 बदमाशों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद

फोटो - 19 बदमाशों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद

फोटो - 19 बदमाशों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद

फोटो - 19 बदमाशों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed