फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There will be a week of prizes in sports

Jalaun News: खेलों में होगी एक सप्ताह पुरस्कारों की बौछार

Sun, 20 Aug 2023 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
There will be a week of prizes in sports
उरई। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों के साथ पुरस्कारों की बौछार होने वाली है। एक सप्ताह लगातार प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें प्रतिदिन नए खेल का करवाए जाएंगे। अभी से स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना भी शुरू हो गया है। जिसमें दो सैकड़ा खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी सिराजउद्दीन ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल सप्ताह 21 अगस्त से 29 अगस्त तक मनाया जाएगा। जिसमें जिला स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। पहली बार छोटे से लेकर बड़े हर वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिता में सभी स्कूलों, कॉलेजों,ग्रामीण क्षेत्र के युवा,खिलाड़ी सभी भाग ले सकते हैं। इन खेलों में सभी का प्रवेश निशुल्क रहेगा। किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं लगेगी। जो टीम खिलाड़ी इन प्रतियोगिता में भाग लेगा विजेता या उपविजेता बनेगा। उन सभी को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले स्तरीय बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगता का आयोजन 21-22 अगस्त को सुबह 7 बजे इंदिरा स्टेडियम में बने बैडमिंटन हॉल में होगा। बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को, बालक वर्ग में टेनिस बॉल कि्रकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 अगस्त तक इंदिरा स्टेडियम में 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर जिला स्तरीय अंडर -14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का प्रतियोगिता 29 अगस्त को 11 बजे से होगा। सभी प्रतियोगिता इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed