फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There will be a ban on publicity, election marks will be distributed

प्रचार पर रहेगी रोक, बांटे जाएंगे चुनाव चिह्न

Sat, 17 Apr 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on publicity, election marks will be distributed
डकोर ब्लॉक में पर्चा चेक करते अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : ORAI
उरई। कर्फ्यू के दौरान पर्चा वापसी व चुनाव चिह्नों के आवंटन के संबंध में प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति को खत्म करते हुए देर शाम जिलाधिकारी ने चुनाव को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी। इसके मुताबिक, पंचायत चुनाव से जुड़े कर्मियों व प्रत्याशियों को आने-जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि प्रचार पर पूर्णता रोक लगाई गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कलक्ट्रेट में जिला पंचायत व ब्लाकों में ग्राम पंचायत व बीडीसी के चुनाव चिह्नों का आवंटन व नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार के रविवार को कोरोना कर्फ्यू घोषित किया है। वहीं रविवार को चुनाव कार्यक्रम के अनुसार रविवार को प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों का आवंटन व नाम वापसी प्रक्रिया होनी है। ऐसे में सभी प्रत्याशी असमंजस में थे। शनिवार को दिन प्रत्याशी व उनके समर्थक कलक्ट्रेट के चक्कर लगाते नजर आए। देर शाम जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शाम को पंचायत चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों को पर्चा वापस लेने एवं प्रतीक आवंटन की कार्रवाई होगी। वहीं ग्राम प्रधान व बीडीसी पदों की कार्रवाई विकास खंड कार्यालयों पर होगी। बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान पंचायत चुनाव से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को आवागमन की अनुमति प्रदान की है। प्रत्याशी अपने नामांकन रसीद को दिखाकर कार्यालयों तक जा सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान चुनाव प्रचार पर पूर्णता रोक रहेगी। यदि कोई भी प्रत्याशी इस दौरान प्रचार करते नजर आया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed