{"_id":"57263bb14f1c1b63705cd003","slug":"there-was-the-matter-of-workers-rights-derived-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुई मजदूरों के हक की बात, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुई मजदूरों के हक की बात, निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 01 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर शहर में रैली निकालते भाकपा माले के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व मजदूर दिवस पर रविवार को हुई गोष्ठियों में मजदूरों के अधिकार व उनके सम्मान की बात कही गई। इस अवसर पर शहर मेें रैली निकालकर मजदूरों को जागरूक किया गया। भाकपा माले, आल इंडिया सेंट्रल आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस, खेत मजदूर सभा की ओर से श्रम कार्यालय से लेकर तहसील गेट तक रैली निकाली गई। इसमें मजदूरों केे लिए संचालित
योजनाओं का लाभ उन तक हर हाल में पहुंचाए जाने की बात कही गई। इस दौरान नियम के विपरीत श्रम कराए जाने पर रोक लगाने की भी मांग की गई। रैली में कहा गया कि कारपोरेट कल्चर में भ्रष्टाचार, महंगाई और घोटालेबाजों ने देश को आर्थिक रूप से कमजोर किया। कामरेड रामसिंह चौधरी ने कहा कि मजदूरों का झंडा पूरी दुनिया में लाल है और यह
झंडा अब अपना अधिकार लेकर रहेगा। राधेश्याम दोहरे ने कहा कि मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास वर्षों से होता आ रहा है। मजदूर सुबह से लेकर शाम तक पसीना बहाता है, इसके बावजूद उसे हक नहीं मिल रहा है। हरीशंकर, काशीराम, उदित नारायन, फूल सिंह, देवीदीन, हरीबाबू, इदरीश, शिववीर सिंह ने भी मजदूरों के हक की बात कही। इस मौके पर
विज्ञापन
माताप्रसाद, कपूर, चरन सिंह आदि मौजूद रहे। निर्माण मजदूर यूनियन ने भगवती बिहार कोंच रोड में गोष्ठी आयोजित की। इसमें हरीदास ने संबोधित किया। गोष्ठी में शहीद श्रमिकों को
श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसकेे बाद सरकार की योजनाओ की उचित जानकारी न मिलने की बात भी कही गई। मजदूरों से कहा गया कि वह योजनाओं की सरकारी जानकारी रखें, जिससे उन्हें बाजिब हक मिल पाएगा। इस मौके पर श्याम बिहारी बौद्व, हरीदास, प्रताप सिंह, वीरेंद्र, लक्ष्मणदास, पप्पू, संतोष आदि मौजूद रहे।