फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There was a stir in the jail when the syren sounded

सायरन बजने पर जेल में मचा हड़कंप

Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was a stir in the jail when the syren sounded
जिला कारागार का निरीक्षण करते जेल अधीक्षक - फोटो : ORAI
उरई। कानपुर मुठभेड़ कांड का मुख्य आरोपी पकड़े जाने पर जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए जेल अधीक्षक ने जिला कारागार का अचानक सायरन बजवा दिया जिसे सुनकर जेल प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और अपनी अपनी पोजीशन संभाल ली। बाद में सभी जेल कर्मियों को मालूम चला की यह सायरन बजाकर सुरक्षा व्यवस्था का रूटीन चेकअप किया गया था तब जेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे के पकड़े जाने पर जेल की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसे लेकर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने गुरुवार दोपहर में 1 बजे जिला कारागार के सायरन को अचानक बजवा दिया जिसे सुनते ही आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। साथ ही जिला कारागार में सभी कर्मचारी अपनी अपनी पोजीशन पर आकर किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हो गए तभी पता चला कि यह केवल जिला कारागार सुरक्षा व्यवस्था को चेक करने के लिए जेल अधीक्षक ने बजवाया था ताकि वह देख सकें कि अधिकारी व कर्मचारी कोई घटना होने पर उससे निपटने के लिए कितने तैयार है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि सायरन जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था अचानक चेक करने के उद्देश्य से बजवाया गया था ताकि सुरक्षा व्यवस्था परखी जा सके। सायरन से पता चला जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल ओके है किसी भी परिस्थिति में हमारे अधिकारी व कर्मचारी निपटने में सक्षम हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed