फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There was a scuffle with the police women who went to arrest the young man.

Jalaun News: युवक को पकड़ने गई पुलिस की महिलाओं से धक्कामुक्की

Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the police women who went to arrest the young man.
कोंच। थाना क्षेत्र में एक उत्पाती को पकड़ने गई पुलिस की महिलाओं से नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन


महिलाओं ने आरोपी युवक को कमरे में छिपा दिया और दरवाजे पर खड़ी होकर पुलिस पर आग बबूला हो गईं।
महिला पुलिस न होने पर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। आरोपी को थाने लाने के लिए उसके पिता को पकड़ लिया। उसके बाद जब आरोपी युवक आया तो पीड़ित पड़ोसी की तहरीर पर युवक और उसके पिता के खिलाफ मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की गई।

इसका वीडियो भी वायरल हुआ। एक अन्य वीडियो में भी वही युवक एक व्यक्ति को पीट रहा है। हालांंकि अमर उजाला इन दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मालवीयनगर के रहने वाले मधुसूदन का आरोप है कि उनके ही मोहल्ले के रहने वाले मनोज राठौर ने उनके साथ गालीगलौज की। पड़ोसी ने जब रोका तो आरोप है कि मनोज ने मारपीट कर दी। बताया कि इससे पहले भी मोहल्ले में वह शोर शराबा करते हुए उत्पात मचा रहा था।
विज्ञापन


तहरीर जब पुलिस के पास पहुंची तो मनोज को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया।
आरोपी युवक को पुलिस से खींचकर छुड़ा लिया और घर के भीतर करके छिपा दिया। पुलिस जब घर में घुसने लगी तो महिलाओं ने उन्हें रोक लिया और हंगामा करने लगीं। इस दौरान धक्कामुक्की और काफी नोकझोंक हुई। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस न होने की वजह से पुलिस को वापस होना पड़ा, लेकिन इस दौरान आरोपी युवक के पिता राजकुमार को पुलिस थाने ले आई। उसके बाद मनोज भी थाने पहुंच गया। मधुसूदन की तहरीर पर मनोज और उसके पिता राजकुमार के खिलाफ मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनोज कोंच में ही बस स्टैंड के पास एक मालवीयनगर के ही रहने वाले जगमोहन को पीट रहा है। इसमें पीड़ित ने तहरीर दी है।


कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था, एक पक्ष से तहरीर आई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जगमोहन वाले मामले में वीडियो की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed