फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There was a rush of passengers at the station to go to Maha Kumbh, they had to face difficulties

Jalaun News: महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर यात्रियों का रेला, करनी पड़ी मशक्कत

Wed, 29 Jan 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 29 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
There was a rush of passengers at the station to go to Maha Kumbh, they had to face difficulties
स्टेशन पर खड़ी छपरा मेल और यात्रियों की भीड़।  - फोटो : संवाद
उरई। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जाने के लिए मंगलवार को उरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा। ट्रेन में सकुशल यात्रियों को चढ़ाने के लिए रेल प्रशासन के साथ जिला प्रशासन को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन को अतिरिक्त रोकना पड़ा। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों का डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्टेशन पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी।
विज्ञापन

महाकुंभ स्पेशल मंगलवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 1.50 बजे के स्थान पर शाम करीब चार घंटे देरी 5.40 बजे पहुंची। ट्रेन देरी के आने के कारण कई यात्रियों ने स्टेशन पर पहुंचकर खाना खा लिया। महाकुंभ स्पेशल के देरी से आने के कारण कई यात्रियों शाम 4.25 बजे पहुंची ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल से कानपुर तक का सफर किया। छपरा मेल को दस मिनट अतिरिक्त रोका गया।
विज्ञापन

सीओ अर्चना सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा खुद यात्रियों को कोच में बैठाते दिखे। इस ट्रेन में करीब चार से पांच सौ यात्री रवाना हुए। इसके बाद जैसे ही महाकुंभ स्पेशल उरई आई। यात्रियों का हुजूम ट्रेन में चढ़ने को मशक्कत करने लगा। रेलवे की ओर से लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा था कि यात्री घबराए नहीं सब यात्रियों के चढ़ने के बाद ही ट्रेन रवाना की जाएगी। इसके बाद 20 मिनट अतिरिक्त रोककर रवाना किया गया। स्टेशन पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए डीएम व एसपी ने दो बार भ्रमण किया। पहली बार पहुंचे तो कुंभ यात्रियों को माला पहनाई। ट्रेन विलंब से आने की जानकारी मिलने पर चले गए और जैसे ही दूसरी बार ट्रेन के आने की जानकारी मिली तो फिर स्टेशन पहुंचे और बिस्कुट और पानी देकर यात्रियों को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल से लोकेशन देखते नजर आए लोग
सरीला गांव निवासी पिता पुत्र लगातार मोबाइल से ट्रेन की लोकेशन देखते रहे। पिता का कहना था कि बेटा ट्रेन में इतनी भीड़ चल रही है, कैसे चलेंगे। इस पर पुत्र पिता को ढांढस बांधते हुए बोला, जैसे सब चढ़ेंगे, वैसे अपुन लोग भी चढ़ जाएंगे। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के चार घंटे देरी से आने के कारण कई गांवों से आए यात्रियों ने उरई स्टेशन पर ही अपना खाना खोल लिया और खाना शुरू कर दिया। यात्री बोले, ट्रेन में ज्यादा भीड़ होगी, इसलिए अभी खा लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed