फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There was a dispute in the liquor transaction

शराब के लेनदेन में हुआ था विवाद

Fri, 05 Jun 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was a dispute in the liquor transaction
उरई। अंग्रेजी शराब ठेके पर विवाद के बाद दुकानदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व चोरी का मामला दर्ज करा दिया है। कोतवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव के खजुरी रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर गुरुवार रात बाइक से आए युवकों ने शराब मांगी तो सेल्समैन ने समय ज्यादा होने व दुकान बंद होने की बात कही। इस पर बाइक सवार युवकों ने फायर कर दुकान की गुल्लक में रखे 2600 रुपये व कागजात लूट लिए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी पल्सर बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

दुकानदार की सूचना पर सीओ संतोष कुमार व शहर कोतवाल शिवगोपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है। इसपर कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है लूट का मामला नहीं है शराब के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

96 क्वार्टर शराब संग वांछित गिरफ्तार
महेबा। अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले में सात माह से फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसपर सीजेएम न्यायालय से वारंट भी जारी हो चुका था। जालौन कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला न्यू खंडेराव निवासी दामोदर शिवहरे पुत्र श्याम किशोर अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में चुर्खी थाने में वांछित और पिछले सात माह से फरार था। गुरुवार को चुर्खी थाना पुलिस ने आरोपी दामोदर को थाना क्षेत्र के बम्होरा से 96 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसआई शिवकरन वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कई वर्षों से गैर प्रांत की शराब लाकर जिले में तस्करी करता था। 30 नवंबर को थाना पुलिस ने 217 पेटी बरामद की थी। जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed