फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There is not enough light in the OT of the women's hospital.

Jalaun News: महिला अस्पताल की ओटी में पर्याप्त रोशनी नहीं

Fri, 10 Oct 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
There is not enough light in the OT of the women's hospital.
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर (आरआरटीसी) की पांच सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओटी में पर्याप्त रोशनी नहीं थी तो कई स्वास्थ्य कर्मी सवालों के सही जवाब भी नहीं दे सके।
विज्ञापन


रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर प्रोग्राम की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सीमा टंडन के निर्देशन में टीम पहुंची। टीम ने महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के अफसर समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी। एसएनसीयू में पहुंची टीम को वहां की व्यवस्थाएं बेहतर मिली लेकिन मिल्क स्टोर करने वाली लैक्टेशन मैनेजटमेंट यूनिट (एलएमयू) के सही तरीके से संचालित न होने पर नाराजगी जताई। जल्द इसे संचालित करने के निर्देश दिए। लेबर रूम में तैनात कई इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) टीम के सवालों के ठीक से जवाब नहीं दे पाए। इस पर टीम ने उन्हें ट्रेनिंग के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने का सुझाव दिया। साथ ही उनसे लेबर रूम में भी काम कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

ओटी में पर्याप्त रोशनी न होने पर टीम ने रोशनी का पर्याप्त इंतजाम करने के लिए कहा। साथ ही सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन व्यवस्था करने की सलाह दी। टीम की विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी ने बताया कि यह सर्वे उत्तर प्रदेश टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) की ओर से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मातृ शिशु मृत्युदर कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने सीएमएस डॉ. एसके पाल के कक्ष में डॉ. संजीव प्रभाकर, डॉ. एमके वर्मा, डॉ.पवन, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. अजय, डॉ. एके सिंह, सहायक नर्सिंग अधीक्षक हृदय नारायण राजपूत से वार्ता की। रोजाना महिलाओं के होने वाले प्रसव की संख्या की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना।
निरीक्षण के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉ.जीएस चौधरी, डॉ. मीनल गोयल, डॉ. सुनीत कुमार, डॉ. विशाल अग्रवाल, डॉ. संतोष लोधी, डॉ. पल्लवी पचौरी व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नेहा तिवारी भी मौजूद थीं।




कायाकल्प टीम को लेकर तैयारियां तेज
उरई। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में इस महीने कायाकल्प की टीम आनी है। इसके लिए दोनों अस्पतालों में तैयारियां तेज हो गईं हैं। महिला अस्पताल में कायाकल्प की टीम का दौरा 11 अक्तूबर प्रस्तावित है तो जिला अस्पताल में 16 अक्तूबर का दौरा होना है। इसके लिए सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय और महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके पाल तैयारियों में लगे हैं। स्टाफ के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी बनाकर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed