{"_id":"663e6be77634ed100e05ca84","slug":"there-is-no-cleanliness-no-medicines-and-no-posting-of-doctor-in-the-railway-hospital-orai-news-c-224-1-ka11004-114564-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेलवे अस्पताल में सफाई न दवाई, डॉक्टर की भी तैनाती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेलवे अस्पताल में सफाई न दवाई, डॉक्टर की भी तैनाती नहीं
Sat, 11 May 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 11 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज से आए प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (पीसीएमडी) ड़ॉ जेपी रावत ने शुक्रवार को उरई रेलवे स्टेशन की हेल्थ यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक की तैनाती का मुद्दा छाया रहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द एक स्थानीय चिकित्सक को अस्पताल में नियुक्त कराएंगे ताकि रेलकर्मियों और यात्रियों को राहत मिल सके।
उन्होंने साफ सफाई और उपकरणों की उपलब्ध न होने पर भी फटकार लगाई। दवाओं के रखरखाव को लेकर भी नाराजगी जताई। कहा कि पर कई ऐसी दवाएं उपलब्ध है जो काम की नहीं है। जबकि काम की दवाएं नहीं है। उन्होंने नए सिरे से डिमांड लगाकर जरूरी दवाएं मंगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों की जांच के लिए पैथोलॉजी की व्यवस्था के लिए शहर की एक लैब से टाईअप किया गया है।
कहा कि महिला स्टाफ नर्स की नियुक्ति के लिए लिखापढ़ी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि सप्ताह में एक दिन महिला चिकित्सक की व्यवस्था रेलवे अस्पताल में करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए झांसी या कानपुर से एक महिला चिकित्सक को हफ्ते में एक दिन भिजवाया जाएगा। रात में इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध न होेने पर उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय झांसी के सीएमएस डॉ. कुलदीप मिश्रा को चिकित्सक की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर बने चिकित्सा कक्ष का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमएस डॉ. रिचा मिश्रा, फार्मासिस्ट नीरज राठौर आदि मौजूद रहे।