फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There is heater in the staff room of government hospital, patients are shivering

Jalaun News: सरकारी अस्पताल में स्टाफ रूम में तो हीटर पर ठिठुर रहे मरीज

Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
There is heater in the staff room of government hospital, patients are shivering
उरई। पारा लगातार गिर रहा है। रात का पारा छह से सात डिग्री तक पहुंच गया है लेकिन सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज ठंड से ठिठुर रहे है। उन्हें न तो पर्याप्त मात्रा में कंबल दिए जा रहे है और न ही उनके रूम में हीटर का इंतजाम किया जा रहा है। कई जगह खिड़कियां भी टूटी हुई है। इससे ठंडी हवा रात में उन्हें सोने नहीं देती है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जिला पुरुष अस्पताल और महिला अस्पताल में शनिवार रात पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। महिला अस्पताल में मरीज तो ठंड से ठिठुर रहे थे लेकिन स्टाफ रूम में हीटर लगा था। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि कंबल मांगने पर स्टाफ दूसरा कंबल देने से इंकार कर देता है। मरीजों से कहा जाता है कि एक ही कंबल मिलेगा। दूसरा कंबल चाहिए तो घर ले लाइए। पेश है संवाद शशि शेखर दुबे व आसिफ खान की रिपोर्ट।
विज्ञापन


केस-1-
हीटर आग लगने के बाद नहीं बदला गया
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 11 में भर्ती बोहदपुरा के उमाशंकर ने बताया कि सीढ़ी से गिरकर घायल हो गए थे। यहां लगे हीटर में आग लग गई थी। तबसे न तो हीटर बदला गया और न ही ठंड से बचाव के इंतजाम किए है। वार्ड में भर्ती मरीज ठंड से ठिठुरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2-
खराब हीटर कहने पर भी नहीं बदला जा रहा
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 10 में भर्ती कुसमिलिया के फूलसिंह ने बताया कि वह तीन दिसंबर से भर्ती है। उनके पैर में चोट है। यहां लगा रूम हीटर खराब है। कई बार कह चुके है लेकिन बदला नहीं गया है। ऐसे में ठंड से ठिठुरते हुए रात गुजरती है।

केस-3-
हीटर खराब और खिड़की भी टूटी
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर नौ में भर्ती खकसीस के इंदल ने बताया कि घुटना टूट गया है। वह छह दिन से भर्ती है। यहां का रूम हीटर नहीं चल रहा है। इसके अलावा खिड़की भी टूटी हुई है। पिछले दिनों खिड़कियां सुधारी गई लेकिन ठेकेदार ने सुधारने के नाम पर लीपापोती कर दी। इससे ठंड नहीं बच रही है।


केस-4-
ठंड लगने पर भी नहीं दिया दूसरा कंबल
महिला अस्पताल में भर्ती सदनपुरा की अन्नू ने बताया कि 13 दिसंबर को प्रसव हुआ था। वार्ड नंबर चार में है। स्टाफ ने सिर्फ एक कंबल दिया है। दूसरा मांगने पर इंकार कर दिया है। कहते है कि घर से एक लाई हो, यहां एक ही मिलेगा।
केस-5-
हीटर तो है ही नहीं, कंबल भी नहीं दिया
महिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार में भर्ती मरीज चांदनी के साथ आई शीतला मंदिर के पास रहने वाली ब्रजेश कुमारी ने आरोप लगाया कि न तो यहां हीटर का इंतजाम है और न ही कंबल दिया गया है। पहले कंबल दिया गया था लेकिन रात में स्टाफ आया और कंबल वापस ले गया।

केस-6-
स्टाफ रूम तो लगा है हीटर
महिला अस्पताल में स्टाफ को ठंड से बचाव के लिए उनके पास तो हीटर लगा हुआ है लेकिन मरीज और तीमारदार के हीटर न होने क कारण वह ठंड से ठिठुर रहे हैं। इंदिरा नगर की अंजना आदि मरीजों ने आरोप लगाया कि न तो स्टाफ पर्याप्त मात्रा में कंबल देता है और न ही हीटर आदि दे रहा है। इससे ठंड में ठिठुरते रात गुजरती है।


वर्जन
ठेकेदार को हीटर की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए है। जल्द सभी वार्डों में हीटर की व्यवस्था की जाएगी। -डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमएस जिला अस्पताल
वर्जन
सभी मरीजों को डिमांड पर कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं। ठंड लगने पर दूसरा कंबल भी उपलब्ध कराया जाता है। फिर भी महिलाओं के कंबल न देने की जांच कराई जाएगी। -डॉ. सुनीता बनौधा, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed