{"_id":"601446bb8ebc3ef91e26a18e","slug":"theft-orai-news-knp608741139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से लाखों के जेवर नगदी पार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर से लाखों के जेवर नगदी पार की
विज्ञापन
उरई। सूने घर में चोरों ने गुरुवार रात पीछे की दीवार फांदकर घर के कमरों में रखी अलमारी व बक्शे तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के जेवर व नगदी समेत गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को जब परिवार घर लौटा तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर मोहल्ले में भी हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी वीरसिंह बघेल बीती बुधवार को अपने रिश्तेदार के घर में हो रहे कुआं पूजन में शामिल होने परिवार समेत गए थे। घर के मैन गेट पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसकर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों को खोलकर जेवर व नगदी समेत पांच लाख का माल पार कर निकल गए। वारदात की जानकारी पास-पड़ोस के लोगों को भी नहीं हो पाई। शुक्रवार की दोपहर गृह स्वामी परिवार समेत घर लौटा तो घटना का पता चला।
छह पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
उरई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी निवासी शिवकुमार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही रिंकू व उसके पांच अन्य साथियों ने बीती 27 जनवारी को एक राय होकर उसके साथ गाली गलौज की और हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।