Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft of the forest officer was revealed, four were arrested

वनाधिकारी के घर हुई चोरी का खुलासा, चार धरे गए

Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft of the forest officer was revealed, four were arrested
पुलिस लाइन में चोरी का खुलासा करते एसपी यशवीर सिंह व सीओ संतोष कुमार - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। वनाधिकारी के घर से करीब एक माह पूर्व हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी में पुलिस व एसओजी ने लगभग 90 लाख के जेवर और नगदी बरामद की है। एक ज्वैलर्स समेत चार लोग दबोचे भी गए हैं। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि वनाधिकारी ने अपनी एफआईआर में भी चोरी गई पूरी रकम स्पष्ट नहीं की थी, लिहाजा इनकम टैक्स और विजिलेंस को भी बरामदगी से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

महरौनी ललितपुर में कार्यरत उप प्रभागीय वनाधिकारी व नया पटेल नगर निवासी जगदेव सिंह के घर बीती 29 जनवरी को चोरी हुई थी। उन्होंने किरायेदार राजबहादुर, पत्नी रेखा व बेटे हर्ष उर्फ हैप्पी के खिलाफ उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस व एसओजी ने मंगलवार को उरई से कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी मोड़ के पास हर्ष उर्फ हैप्पी व उसके पिता राजबहादुर को गिरफ्तार किया। फिर हैप्पी के दो साथियों रोहित यादव निवासी नया पटेल नगर और ज्वैलरी की दुकान करने वाले आशीष सोनी निवासी हाल पता नया पटेल नगर को दबोचा।
विज्ञापन

इनके पास से चोरी किया गया लगभग एक किलो सोना (931.630 ग्राम) कीमत करीब 47 लाख, करीब आधा किलो चांदी (490.500 ग्राम) कीमत करीब 35 हजार रुपये और 37 लाख रुपये व एक कार बरामद की गई। एसपी ने बताया कि हैप्पी के मुताबिक उसने अपने साथी आशीष की मदद से कुछ ज्वैलरी बेच दी है। एक और अभियुक्त की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed