फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft of Rs 10 lakh from a locked house of a jeweller

Jalaun News: सराफ के बंद मकान से दस लाख की चोरी

Mon, 10 Nov 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 10 lakh from a locked house of a jeweller
फोटो - 20 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में शनिवार रात चोरों ने सराफ के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों की चोरी कर ली। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें तीन चोर चोरी करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। गृहस्वामी का कहना है कि उन्हें रात में ही इसकी जानकारी हो गई थी, लेकिन जब तक उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे तो चोर मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी शानू मंसूरी सराफा की दुकान किए हैं। बताया कि सात नवंबर को वह घर और दुकान दोनों बंद कर रिश्तेदारी में किसी कार्य से बाहर गए थे। शनिवार रात उनके मोबाइल पर जुड़े सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पहले उन्होंने इसे गलती समझा, लेकिन जब फुटेज को ध्यान से देखा तो वीडियो में तीन युवक उनके घर के भीतर के गेट का ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन लोगों ने कमरे में रखे लॉकर का ताला भी तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

फुटेज में यह पूरी वारदात स्पष्ट रूप से दर्ज है और चोरों के चेहरे बिना ढके दिखाई दे रहे हैं। इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को घर पर भेजा तो उन्होंने बताया कि घर में चोरी हो चुकी है। शानू घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ है और लॉकर खाली पड़ा है। शानू ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की जंजीर, अंगूठी, बिछिया, चांदी की पायल, लगभग अस्सी हजार रुपये और एक बाइक ले गए हैं। उनके घर से करीब दस लाख की चोरी हुई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

चोरी की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से पहचान की जा रही है।

- अर्चना सिंह, सीओ सिटी

फोटो - 20 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद

फोटो - 20 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed