{"_id":"6838b16decaed836da063e38","slug":"the-youth-found-unconscious-died-in-the-hospital-orai-news-c-224-1-ori1005-129895-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अचेत मिले युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अचेत मिले युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन
कालपी। हीरापुर गांव में बुधवार शाम एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि युवक शराब का आदी था। धूप में पड़े रहने से उसकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के देवकली के मजरा हीरापुर निवासी फूल सिंह फदाली (35) बुधवार शाम को गांव में ही खुले स्थान पर अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। भाई राजवीर ने बताया कि फूल सिंह मजदूरी करता था। सात माह पहले पत्नी की मौत हो जाने से वह शराब पीने का आदी हो गया था। बुधवार को भी वह शराब के नशे में था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि खुले स्थान पर पड़े रहने से धूप व प्यास से उसकी हालत बिगड़ गई होगी। उसके पांच बच्चे हैं।
कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी उसकी मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।