{"_id":"6918d374e93e18ed9d00b89e","slug":"the-youth-found-hanging-could-not-be-identified-orai-news-c-224-1-ori1005-136949-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फंदे पर लटके मिले युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फंदे पर लटके मिले युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
जालौन। शुक्रवार की सुबह उरई रोड पर एक गेस्ट हाउस के पीछे खेत की मेड़ पर लगे पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला था। दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
नगर से उरई रोड पर शिवा गेस्ट हाउस के पीछे वीर सिंह व श्यामसुंदर के खेत की मेड़ पर कंजी के पेड़ पर शुक्रवार सुबह करीब 32 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। दूसरे दिन भी पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कराया जा रहा है। आसपास थानों में भी सूचना दी गई है।