फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man's body was found hanging from a tree.

Jalaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging from a tree.
कदौरा। कस्बा स्थित मरघट के पास लगे आम के पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटका मिला। खेत पर जा रहे लोगों ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। परिजन उसकी मौत की कोई वजह नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राजाबाबू (30) शुक्रवार की सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताई। इस पर उन्होंने उसकी खोजबीन की, तभी मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मरघट के पास लगे आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। परिजन वहां पहुंचे तो राजा बाबू का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर जांच की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक शराब का आदी था। इसके चलते उसका पत्नी प्रियंका से विवाद होता रहता था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी। जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed