{"_id":"68b607405e2a8ca612078a55","slug":"the-young-man-was-beaten-and-left-bleeding-orai-news-c-224-1-ori1001-134045-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
कोंच। बाइक में कट मारने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के साथ दूसरे युवक ने मारपीट कर दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कस्बे के आराजी लेन निवासी इस्माईल ने कोतवाली पुलिस सोमवार को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि रविवार की देर रात उसका भाई इसराइल मोहल्ले में स्थित चौक पर जा रहा था। एक बाइक में कट मारने को लेकर मोहल्ले का ही इमरान उसके साथ गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर इमरान ने कैंची से भाई इसराइल के चेहरे पर वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भर्ती कराया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह का कहना है कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसमें चाबी का गुच्छा लगने से इसराइल के चेहरे में चोट आई थी। मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।