फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man hanged himself in the house

Jalaun Suicide: घर में युवक ने फंदा लगाकर जान दी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 May 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Updated Wed, 03 May 2023 12:53 AM IST
सार

थाना प्रभारी योगेश पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। बीती 25 फरवरी को हाईस्कूल में कम अंक आने पर 15 वर्षीय किशोर इंदीप ने फंदा बनाकर अपनी जान दे दी थी। 

विज्ञापन
The young man hanged himself in the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कदौरा कोतवाली क्षेत्र में घर में अकेले रह रहे युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छप्पर में लगी बल्ली में सोमवार की रात साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय तक युवक जब घर से नहीं निकला तो मोहल्ले के लोगों ने घर में जाकर देखा, तो उसका शव फंदे से लटका दिखाई दिया।

विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। थाना क्षेत्र के हांसा गांव निवासी रणवीर उर्फ कल्लू (32) ने सोमवार की रात फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह दमन में रहकर मजदूरी करता था, 15 दिन पहले ही वह घर पर आया था।
विज्ञापन

तभी से वह घर पर अकेला रह रहा था। उसकी चार वर्ष पहले हमीरपुर जिले के थाना विमार क्षेत्र के छेड़ी गांव में शादी हुई थी। पिछले एक वर्ष से पत्नी घर नहीं आ रही थी। युवक के पिता अमरचंद उरई में रहकर रिक्शा चलाते हैं। मां कमला देवी व छोटा भाई मनीष भी उन्हीं के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी योगेश पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। बीती 25 फरवरी को हाईस्कूल में कम अंक आने पर 15 वर्षीय किशोर इंदीप ने फंदा बनाकर अपनी जान दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed