{"_id":"5dbf230b8ebc3e013a3e61f5","slug":"the-young-man-died-due-to-drowning-in-water-orai-news-knp5235671147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। परोसा रोड पर शनिवार को मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबकर मौत होने की पुष्टि पर पुलिस सड़क हादसा मान कर जांच कर रही है, जबकि परिजन अज्ञात लोगों द्वारा युवक को पानी में डुबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी निवासी शोएब अख्तर उर्फ सन्ना (20) पुत्र समीर बेग का शव शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मंसादेवी व परोसा नहर के समीप गड्ढे में पड़ा मिला था। परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तब परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर कदौरा पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
कदौरा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को दर्ज करने की बात कह रही है। शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने युवक का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। वहीं पिता समीर बेग का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने युवक को पानी मे डुबाकर मार डाला है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है, फिर भी पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है।