फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man committed suicide by tying a towel to the hook of the fan

Jalaun News: पंखे के हुक में गमछा बांधकर युवक ने की खुदकुशी

Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by tying a towel to the hook of the fan
जालौन। युवक ने पंखे के हुक में गमछे को फंसाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिजनों युवक को जगाने के लिए पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी सुरेंद्र कुमार (24) पुत्र संतराम अपने पिता संतराम व मां राममूर्ति के साथ रहता था। उसका बड़ा भाई सुनील कुमार घर के बगल में ही अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। सुरेंद्र पिता के साथ मजदूरी करता था। बुधवार की रात घर में सभी लोगों ने खाना खाया। सुरेंद्र कुमार खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। माता-पिता नीचे सो गए। सुरेंद्र ने सीढि़यों पर कुंडी लगा दी। रात में किसी समय सुरेंद्र ने सफेद गमछे का फंदा बनाया और उसे पंखे के हुक में फंसाकर उस पर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह माता-पिता जागे और काम पर जाने के लिए निकलने लगे। लेकिन तब तक सुरेंद्र के न जागने पर वह ऊपर जाने लगे। लेकिन सीढि़यों की कुंडी लगी थी। जिसके बाद उन्होंने बगल में रह रहे अपने बड़े बेटे से सुरेंद्र को जगाने के लिए कहा। आवाज देने पर जब कोई उत्तर नहीं मिला तो भाई ने कमरे के रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो सुरेंद्र का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को पता चलने पर वह चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसआई ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोबाइल रखता है, लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में मातम छाया है। कोतवाल समीर सिंह ने बताया कि युवक की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed