{"_id":"5fd6504c8ebc3e3d57440514","slug":"the-young-man-came-to-the-sister-s-house-to-attack-orai-news-knp5997174158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: बहन के घर आए युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: बहन के घर आए युवक पर हमला
विज्ञापन
कोंच। सिकरी बुजुर्ग गांव में बहन की सुसराल आए कैलिया के युवक पर चार लोगों ने राड से हमला कर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कैलिया निवासी सुरेश कुमार पुत्र दयाराम राठौर की बहन नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी बुजुर्ग में ब्याही है। सुरेश रविवार को बहन के गांव आया था। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे सिकरी बुजुर्ग के गोलू दोहरे पुत्र प्रभुदयाल ने चार साथियों के साथ सुरेश के साथ गालीगलौज कर राड से हमला कर दिया।
जमीन पर गिरने के बाद हमलावरों ने उसे जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सुरेश के अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, लौना निवासी रजनी कुशवाहा पत्नी गोधन सिंह ने चचिया ससुर कलू और उनके बेटों संजू व रामू पर बंटवारे के विवाद में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे घर में घुसकर मारपीट की।