फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The world collapsed, a young man died after falling into a well

Jalaun News: जगत भसकी, युवक की कुएं में गिरने से मौत

Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The world collapsed, a young man died after falling into a well
उरई। सामी गांव में बुधवार शाम जड़ी-बूटी को तोड़ने समय दौरान जगत भसकने से युवक कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। साथ गई पत्नी की चीख सुनकर लोग दौड़े और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव निवासी टिल्लू (40) बुधवार की देर शाम को गांव के बाहर बने पुराने कुएं के पास लगी जड़ी-बूटी तोड़ने के लिए गया था। उसके साथ पत्नी किरन भी थी। किरन ने बताया कि वह कुएं की जगत पर जड़ी तोड़ ही रहे थे, कि अचानक वह भसक गई। टिल्लू कुएं में गिर गए। चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने रस्सी डालकर उन्हें निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

भाई बल्लू ने बताया कि टिल्लू परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं।
भाई बल्लू ने बताया कि टिल्लू मिर्गी आने वाले मरीजों को जड़ी-बूटी दे देते थे। कई लोगों को उससे आराम मिल जाता था। इस पर उनके पास गांव के अलावा बाहर से भी कई लोग आते थे। दवाई रात में ही उखाड़ी जाती थी। इस पर वह पत्नी किरन को लेकर गए थे। पत्नी ने बताया कि कुछ जड़ी वह उखाड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed