फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The woman who stopped her second marriage filed a report against her husband and three others

Jalaun News: दूसरी शादी रुकवाने वाली महिला ने पति सहित तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 26 May 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The woman who stopped her second marriage filed a report against her husband and three others
कोंच। पहली पत्नी को बिना बताए पति दूसरी शादी कर रहा था। पहली पत्नी को जानकारी होते ही वह समारोह में पहुंच गई थी और उसने शादी को रुकवा दिया था। कोतवाली पुलिस ने महिला को तहरीर पर पति सहित सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में निवासी नेहा प्रजापति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति प्रभाकर गुप्ता निवासी गोखले नगर कोंच नेहा की बिना जानकारी के 10 मई को कस्बे के आशीर्वाद होटल से दूसरी शादी कर रहा था। नेहा को 11 मई जानकारी हुई तो नेहा अपने बच्चों को लेकर आशीर्वाद होटल पहुंच गई और दुल्हन के परिजनों को जानकारी दी। इस पर उन्होंने विदा करने से इंकार कर दिया था और दुल्हन की विदा किए बिना सभी लोग अपने घर चले गए थे। पहली पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति प्रभाकर, ससुर प्रभुदयाल सुहाने व सास के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व पति द्वारा उससे छिपकर दूसरी शादी करने का प्रयास करने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed