फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The woman set the temple on fire by pouring petrol in it

Jalaun News: मंदिर में महिला ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

Tue, 19 Aug 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The woman set the temple on fire by pouring petrol in it
उरई। शहीद भगत सिंह चौराहे पर सोमवार दोपहर हनुमान मंदिर में महिला ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख सुनकर दौड़े दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा। 50 फीसदी जल जाने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि ताऊ ने मकान कब्जा लिया है और उसे और उसकी मां को प्रताड़ित करता है। इसी से तंग आकर मां ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव निवासी राजेंद्र राजपूत की पत्नी सुमन (45) ने सोमवार की दोपहर शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में खुद को अकेला पाकर शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह 50 फीसदी झुलस गई। महिला के बेटे हिमांशु ने बताया कि गांव में उसका पुश्तैनी मकान है। ताऊ सुरेंद्र राजपूत उस पर कब्जा किए हैं और पिता दारू पीने के आदी हैं।
विज्ञापन

वह जब भी घर जाते हैं तो ताऊ उसे घुसने नहीं देते हैं। इसी से वह मां के साथ मामा के यहां शहर के इंदिरा नगर में रहता है। कुछ हिस्से की खेती है उसी से जो अनाज पैदा होता है उसी में गुजर बसर होती है। कई बार जब मां ने ताऊ से बंटवारा करने के लिए कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। तनाव के चलते ही मां बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed