फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The woman said, if my son had come out, not a single criminal would have been able to escape

Jalaun News: महिला बोली, बेटा अगर बाहर आ जाता तो एक भी बदमाश नहीं भाग न पाता

Sat, 11 Jan 2025 04:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 Jan 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
The woman said, if my son had come out, not a single criminal would have been able to escape
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार।  - फोटो : संवाद
मुहम्मदाबाद (जालौन)। हमीरपुर जिले की सीमा व बेतवा नदी के किनारे बसे मकरेछा गांव में रात में चोरी की घटना को नाकाम कर देने पर नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं, घायल महिला का कहना है कि अगर बदमाश उसके बेटे के कमरे का दरवाजा बंद नहीं करते तो एक भी बदमाश भाग न पाता और सब पकड़े जाते। फिलहाल दंपती का इलाज कानपुर में जारी है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मकरेछा गांव निवासी भारत सिंह ने जब एक बदमाश को दबोच लिया तो साथी दमाशों ने उसे छुड़ाने की कोशिश में मारपीट की। आवाज सुनकर उसने अपने पुत्र शिवम को आवाज लगाई पर बाहर से कुंडी लगी होने से वह बाहर नहीं आ सका। लेकिन जब मधु ने पति की आवाज सुनी तो वह कमरे में पहुंची और पति को बदमाशों से घिरा देख उनसे भिड़ गई और एक बदमाश को पकड़ लिया। दो साथियों को गिरफ्त में देख तीसरा उन्हें छुड़ाने की कोशिश करने लगा पर कामयाब नहीं हो सका। इस पर भारत सिंह के नीचे दबे बदमाश ने तीसरे साथी को आवाज लगाई कि गोली मार दो, इतना सुनते ही तीसरे ने गोली मार दी। इससे महिला व उसका पति घायल हो गए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि गोली चलने के कुछ देर बाद भी उसे पता नहीं था कि उसे गोली लगी है। वह उनसे भिड़ते हुए पति को बचाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन कुछ देर बाद उसके पेट से जब खून बहने लगा तो उसे लगा कि गोली मार दी गई है। महिला का कहना है कि अगर उसका बेटे शिवम का बदमाश दरवाजा बंद नहीं करते तो वह तीनों को पकड़ लेती। फिलहाल दोनों का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे ने ललकारा तो नकाबपोशों ने की हवाई फायरिंग
माता-पिता की चीखपुकार सुनकर शिवम ने अपने चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह को फोन पर जानकारी दी। शैलेंद्र ने बताया कि जैसे ही वह चाचा के घर पहुंचा तो बदमाश घर के बाहर निकल चुके थे। उसने अपने परिजनों के साथ जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी और हमीरपुर की ओर भाग गए। बताया कि गोली चलने की आवाज से वह डर गए थे। इससे वह आगे नहीं गए और घर लौट आए। देखा कि उनकी चाची व चाचा खून से लथपथ पड़े थे। उसने बताया कि तीनों बदमाश मुंह बांधे थे।


आखिर इसी घर को बदमाशों ने क्यों बनाया निशाना
मकरेछा गांव में इस तरह से हुई घटना से पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि भारत सिंह का पुत्र शिवम एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुनीम है। उसके पास प्रतिदिन करीब चार से पांच लाख रुपये हिसाब के होते है। वह बैंक में भी रुपये जमा करने जाता है। लोगों का कहना है कि किसी जानकार को यह सब पता था कि इसके घर में बड़ा माल मिल सकता है। इससे उन्होंने इस घर को ही निशाना बनाया।

इस घटना से लोगों को आ गई गोरन गांव की याद
मकरेछा गांव में हुई घटना से लोगों को डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गांव में हुई घटना की याद आ गई। 30 दिसंबर 2022 में गोरन गांव में रात में घुसे चार नकाबपोश बदमाशों ने गांव के ही माधव राजपूत के घर को निशाना बनाया था। पत्नी मालती व बेटे हितेंद्र के जग जाने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें मरणासन्न कर दिया था और उनका करीब पांच लाख का माल लेकर भाग गए थे। पुलिस ने बाद में मुठभेड़ मेें बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।


तौलिया व एक कारतूस छोड़ गए बदमाश
मकरेछा गांव में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश दंपती के भिड़ जाने से बदमाश चोरी तो नहीं कर पाए। लेकिन वह हड़बड़ाहट में तौलिया छोड़ गए हैं। इसके साथ ही वह तमंचे से फायरिंग करते समय एक कारतूस भी छोड़ गए हैं। तौलिया में जय महाकाल लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed