{"_id":"66d77740af54f9f5890db418","slug":"the-woman-hanged-herself-after-entering-the-neighbors-house-orai-news-c-224-1-ori1001-119222-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पड़ोसी के घर में घुसकर महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पड़ोसी के घर में घुसकर महिला ने लगाया फंदा
Wed, 04 Sep 2024 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
उरई। महिला ने पड़ोसी के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी ने जब खिड़की से झांककर देखा तो महिला ते परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोहन थाना क्षेत्र के धमरेही निवासी 70 वर्षीय विशना देवी पत्नी गंगाराम वर्मा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह कई साल से बीमार चल रही थी। इस कारण उससे कोई अधिक बात भी नहीं करता था। सोमवार शाम मौका पाकर वह पड़ोसी कमलेश के अंदर वाले कमरे में घुस गई। इसके बाद उसने अंदर से कुंडी बंद कर ली। जब कमलेश अंदर गया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है।
इसके बाद उसने जब खिड़की से टार्च लगाकर देखा तो अंदर विशना का शव फंदे पर लटक रहा था। इससे घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला का शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।