{"_id":"691391758b8e923fc10d868f","slug":"the-wife-of-the-former-state-president-and-the-district-president-are-the-main-contenders-in-the-congresss-claim-list-orai-news-c-224-1-ori1005-136783-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कांग्रेस की दावेदारी सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी व जिलाध्यक्ष प्रमुख दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कांग्रेस की दावेदारी सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी व जिलाध्यक्ष प्रमुख दावेदार
विज्ञापन
फोटो - 01 पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी उर्मिला खाबरी।
- फोटो : रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सामान की तलाशी लेती रेलवे पुलिस।
उरई। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में कांग्रेस ने सबसे पहले बाजी मार ली है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय से जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों उरई, माधौगढ़ और कालपी के संभावित दावेदारों (एसआईआर कॉआर्डिनेटर) की सूची जारी कर दी गई। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी, पूर्व विधायक, वर्तमान जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष समेत नौ लोगों ने दावेदारी की है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन नामों का चयन किया है। उरई विधानसभा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की पत्नी एवं पूर्व प्रत्याशी उर्मिला खाबरी, वरिष्ठ नेता कमल दोहरे और रानी राजवंशी ने दावेदारी जताई है। माधौगढ़ विधानसभा से वर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा और कांग्रेस नेता राजेश कुमार प्रजापति के नाम शामिल हैं। वहीं, कालपी विधानसभा से पूर्व विधायक उमाकांती, शकुंतला पटेल और अनुभव चतुर्वेदी ने दावेदारी की है।
कुल मिलाकर जिले की तीनों विधानसभाओं से नौ नाम सामने आए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की यह पहल बाकी दलों पर दबाव बनाने वाली साबित हो सकती है। भाजपा अभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में व्यस्त है, वहीं कांग्रेस ने समय से पहले चुनावी रणनीति बनाकर बढ़त बना ली है। सूत्रों के अनुसार, इन नामों पर प्रदेश नेतृत्व की मुहर लगने की संभावना है।

फोटो - 01 पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी उर्मिला खाबरी।- फोटो : रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सामान की तलाशी लेती रेलवे पुलिस।