फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The widow was murdered and her naked body was dumped in a field.

Jalaun News: हत्या कर विधवा का नग्न शव खेत में फेंका

Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The widow was murdered and her naked body was dumped in a field.
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय विधवा की हत्या कर नग्न शव को घर के पास ही स्थित खेत में फेंक दिया। महिला के शरीर में चोटों के निशान थे। घर में टूटी चूड़ियां व खून पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं। महिला के भतीजे ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला खेतों में मटर तोड़ने का काम करती थी। पति का 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। घर पर महिला अकेली ही रहती थी। रोजाना सुबह वह खेतों में मटर तोड़ने के लिए चली जाती थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब वह घर के बाहर नहीं निकलीं तो करीब आठ बजे उनका छोटा भतीजा अंदर उन्हें देखने के लिए चला गया। घर के दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। अंदर जाकर उसने देखा कि घर के आंगन और बिस्तर पर खून पड़ा था। साड़ी भी आंगन में पड़ी थी, लेकिन महिला घर में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर के हालात देखकर वह चिल्लाता हुआ बाहर आया और अपने बड़े भाई को जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और महिला की तलाश शुरू कर दी। घर के सामने ही सरसों के खेत में कमला देवी का शव नग्नावस्था में पड़ा हुआ था।
सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल आनंद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप वर्मा व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव को देखने पर उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। साथ ही आंखों के पास भी चोट के निशान थे। पुलिस ने ग्रामीणों से बात करने का प्रयास किया लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हालात बता रहे घर में महिला ने किया संघर्ष








महिला के घर के अंदर बिस्तर और आंगन में खून पड़ा था। मौके पर चूड़ियां भी टूटी पड़ी थीं। इससे लग रहा है कि घर के अंदर मौजूद व्यक्ति के साथ उनका संघर्ष हुआ था। सिर की चोट की वजह से हमलावर उस पर हावी हो गया था। महिला का घर गांव के बाहर था। घर के सामने ही सरसों का खेत है। पुलिस इसकी जांच में भी जुटी है कि हमलावर ने घर के अंदर उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया अथवा हमलावर से बचने के लिए महिला घर के बाहर खेतों की ओर भागी थी।







दुष्कर्म और छेड़खानी की भी आशंका
महिला की हत्या के मामले में महिला की साड़ी घर में पड़ी मिली और शव नग्न अवस्था में खेतों मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं महिला के साथ दुष्कर्म या छेड़खानी का प्रयास तो नहीं किया गया था।




वर्जन

भतीजे की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

शैलेंद्र बाजपेयी, सीओ जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed