फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The village head had left the village with his family due to fear of Kusum

Jalaun News: कुसुमा की दहशत से ग्राम प्रधान ने परिवार सहित छोड़ दिया था गांव

Tue, 04 Mar 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 04 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The village head had left the village with his family due to fear of Kusum
जानकारी देते पूर्व प्रधान के पुत्र महेश सिंह।  - फोटो : संवाद
उरई/रामपुरा। डकैत कुसुमा नाइन विक्रम मल्लाह की मौत होने के बाद लालाराम के संपर्क में आ गई थी। इसके बाद लालाराम से भी उसकी नहीं बनी तो वह रामपुरा के जगहों में अकेले राज कर रहे दस्यु रामआसरे उर्फ फक्कड़ के संपर्क में आ गई। अब दोनों की जोड़ी ने जिले में दहशत फैलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन




रामपुरा थाना क्षेत्र के हुकुमपुरा गांव निवासी हाकिम सिंह वर्ष 1981 में पहली बार प्रधान बने। लेकिन आपातकाल लग जाने के बाद वह दस वर्षो तक प्रधान बने रहे। इसके बाद चुनाव की घोषणा हुई तो लोगों ने दोबारा से हाकिम सिंह को चुनाव लड़ने के लिए कहा। जब वह चुनाव में खड़े हुए तो कुसुमा ने जखेता गांव निवासी अपने समाज के एक युवक को खड़ा कर दिया और धमकी दी कि सभी उसे ही वोट दें।
विज्ञापन




इसके साथ ही हाकिम के परिवार को धमकी दी कि वह गांव छोड़ दें नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस पर हाकिम सिंह गांव छोड़कर उरई आ गए। लेकिन जनता ने हाकिम को प्रधान बना दिया। इस पर कुसुमा नाराज हो गई और उसने जान से मारने की धमकी दी। तब तत्कालीन डीएम दीपक कुमार ने बिल्हौड़ गांव के पास सड़क बनाने के आदेश दिए तो कुसुमा ने खबर भिजवाई कि अगर उसे काम कराने के एवज में रंगदारी नहीं दी तो वह उसे गांव में नहीं रहने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनके पुत्र पूर्व प्रधान महेश सिंह ने बताया कि जब उनके पिता सड़क डलवा रहे थे, तो कुसुमा अपनी गैंग के साथ वहां पहुंच गई और काम बंद करने के साथ साथ सभी मजदूरों को पांच-पांच जूते मारने की सजा सुनाई। कहा कि उन्होंने उनके प्रत्याशी को वोट नहीं दिया है, यही उनकी सजा है। उनके पुत्र ने बताया कि पिता को इस कदर परेशान किया गया कि पूरा परिवार दहशत में आ गया और उन्होंने गांव छोड़ दिया। इसके बाद कई वर्षो तक परिवार दहशत में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed