फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The victim who went to complain was made to sit in the police station

Jalaun News: शिकायत करने गए पीड़ित को ही थाने में बैठा लिया

Wed, 02 Oct 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 02 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The victim who went to complain was made to sit in the police station
जालौन। रास्ता रोककर युवकों ने किशोर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शिकायत के बाद भी तीन दिन तक कोई कार्रवाई न होने व पीड़ित को कोतवाली में बैठा लेने पर परिजनों ने इसकी शिकायत एक्स पर पुलिस महानिदेशक से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित को घर भेजा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोर 27 सितंबर की शाम 4 बजे बाजार जा रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने रास्ता रोककर उससे मारपीट की।
किशोर संग हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित के पिता ने युवकों पर शराब के लिए रुपये मांगने और रुपये न देने पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी युवकों ने रविवार को दोबारा से किशोर के साथ मारपीट कर दी थी।
परिजनों का आरोप है कि दूसरी बार मारपीट की शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कि उल्टा पीड़ित किशोर को ही कोतवाली में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से एक्स पर कर दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जवाब मांगा गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को घर पहुंचा दिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में पूछने पर सीओ शैलंेद्र कुमार वाजपेयी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है एक आरोपी रह गया है, उसको पकड़ने के लिए प्रयास किआ जा रहे हैं। जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed